गोड्डा।
आज गोड्डावासियों के चेहरे पर उत्साह और खुशी झलक रही है, खुशी हो भी क्यों न… भागलपुर से गोड्डा के बीच ट्रायल ही सही लेकिन पहली बार ट्रेन जो चली है।
दरअसल, भागलपुर से गोड्डा के बीच पहली पैसेंजर ट्रेन का ट्रायल किया गया है। बुधवार को सुबह तीन बजे भागलपुर से ट्रेन गोड्डा रेलखंड के पौडेयाहाट तक आई। सुबह छह बजे ट्रेन पौडेयाहाट पहुंची।
ट्रेन चलने से यहां के लोग सांसद डॉ.निशिकांत दुबे को धन्यवाद कर रहे।
वहीं, जानकारी देते हुए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि यह ट्रेन गोड्डा लाइन पूरा होने पर गोड्डा से भागलपुर के बीच चलेगी। दिन में दो बार अप एंड डाउन करेगी। सांसद ने कहा कि गोड्डा के लोगो को जल्द ही ट्रेन चलने की सौगात मिलेगी। सासंद होने के नाते मेरी जिम्मेवारी है कि लोगो को ज्यादा से ज्यादा सुविधा उपलब्ध कराए। रेल मंत्रालय के अधिकारियो से लगातार बातचीत चल रही है कि गोड्डा तक रेलवे लाइन को बनाने का काम पूरा कर लिया जाए। लोकल ट्रेन कनेक्टिविटी मिलने के बाद दूसरे स्टेट से भी गोड्डा को ट्रेन सेवा से जोड़ने का काम किया जाएगा। जल्द ही झारखंड की राजधानी रांची से गोड्डा तक ट्रेन चलाने की भी योजना है। इस पर रेल मंत्रालय की मुहर लग चुकी है। इससे गोड्डा के लोग झारखंड की राजधानी से भी जुड़ जाएंगे।
गोड्डा से अलग-अलग जगहों के लिए ट्रेन परिचालन को लेकर यहां के लोगों में खासा उत्साह है। लोग सांसद निशिकांत दुबे का आभार प्रकट कट रहे। यहां के लोगों का कहना है कि झारखंड के पहले सासंद डॉ. निशिकांत दुबे हैं जिन्होंने झारखंड जैसे अति पिछड़ा संथाल परगना क्षेत्र में ट्रेनों का जाल बिछाने में अहम भूमिका निभाई है।