
Deoghar: देवघर शहर स्थित इंडाेर स्टेडियम में खेले जा रहे तीन दिवसीय संताल परगना बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने नेट पर अपनी प्रतिभा का खूब प्रदर्शन किया। वहीं खिलाड़ियों का स्टेडियम में उमड़े खेली प्रेमियों की खूब हौसला बढ़ाया।

पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के ओएसडी राकेश चौधरी (संयुक्त सचिव) इंडोर स्टेडियम ने आकर खिलाडियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डा. सुनील खवाड़े ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मनोबल बढ़ाया। इस दौरान जिला बैडमिंटन संघ की ओर से दोनों अतिथियों का शाल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया।

इस प्रतियोगिता में पूरे संताल परगना से कुल 180 बच्चे खेल रहे है। कुल 40 हजार का इनाम राशि के लिए खिलाड़ी के बीच मुकाबला हो रहा है। पांच जनवरी को स्थानीय होटल सरोवर पोर्टिको में खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया जाएगा।
मौके पर डीएसए के सचिव आशीष झा, बैडमिंटन संघ के सचिव कनिष्क कश्यप, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सहित संघ के तमाम पदाधिकारी और आफिशल मौजूद थे ।
अब तक खेले गए मैच का परिणाम
महिला फाइनल में देवघर के सोनाली दुबे बनाम वैष्णवी सिंह के बीच खेला गया। इस मैच को सोनाली ने जीत लिया। वहीं महिला युगल का फाइनल मैच देवघर के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। जिसमें सोनाली दुबे व वैष्णवी सिंह बनाम अंशिका व वैदेही के बीच फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच सोनाली व वैष्णवी (देवघर) की जोड़ी ने जीत दर्ज की। शेष फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। जिसमें बालिका अंडर 13 का फाइनल मैच लाडली रोज ( देवघर) बनाम राधिका कुमारी (गोड्डा), बालिका अंडर 15 फाइनल मैच श्रृष्टि सुमन (देवघर) बनाम लाडली रोज (देवघर), बालिका अंडर 15 डबल्स का फाइनल मैच समृद्धि , परिधि (पाकुड़) बनाम नेहा , श्रृष्टि ( देवघर) , बालक अंडर 13 का फाइनल मैच मनप्रीत ( गोड्डा) बनाम श्रेयांश कश्यप (देवघर), बालक अंडर 15 बालक फाइनल मैच प्रिंस (गोड्डा) बनाम श्रेयांश कश्यप (देवघर) के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।


