
Lohardaga: कुडू थाना क्षेत्र के जीमा चटकपुर गांव में रविवार देररात करीब 2ः00 बजे भाजपा के बूथ अध्यक्ष रतन महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी सोमवार सुबह पुलिस ने दी।

पुलिस के मुताबिक रतन महतो को घर में सोते वक्त गोली मारी गई। लहूलुहान महतो को कुडू अस्पताल ले जाया गया। वहां से रिम्स रांची ले जाते समय मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद में गोली मारे जाने की आशंका है। एसडीपीओ बीएन सिंह का कहना है कि तीन लोगों को हिरासत लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।



