
Deoghar: साइबर ठगी के आरोपितों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत साइबर थाना की पुलिस ने मंगलवार को 16 साइबर ठगी के आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पकड़े गए आरोपितों में पप्पु दास साकिन पथरा, नितीश कुमार महरा, सुनील दास साकिन लखीपुर, बादल कुमार दास साकिन गोनैया थाना पथरौल, राजेश दास साकिन दूध बाजारी थाना पथरड्डा, पंकज कुमार दास साकिन फूलचुआं थाना सारठ, इन आरोपितों को जिले के पथरौल थाना क्षेत्र के पथरा गावं स्थित जंगल से पकड़ा गया है। वहीं मिथुन दास साकिन दूधवाजोरी, किशोर दास बोचबांध, कौशर अंसारी ग्राम बारा पंसारी, गौतम महरा साकिन दूधवाजोरी,सुमन भारती उर्फ प्रदीप दास साकिन डुमरिया, दिवंकार दास साकिन बास्की थाना पथरड्डा, बिट्टू कुमार साकिन घुटियावाड़ा, छोटेलाल यादव, गोपाल कुमार भगत कुमार साकिन बाघमारी ख़िता खरवा थाना मोहनपुर के नाम शामिल हैं।

इनके पास से पुलिस ने 17 माेबाइल फोन, 30 सिम कार्ड बरामद किया है। वहीं इन आरोपितों के पास से छह प्रतिबिंब एप पर अपलोड किया हुआ सिम कार्ड भी बरामद किया गया है।
पूछताछ के क्रम में इन लोगों ने बताया कि ये मुख्य रूप से पीएम किसान योजना का लिंक भेजकर लोगों को पैसा दिलाने का देकर उन्हें झांसा में लेकर ठगी का शिकार बनाते थे। वहीं ये लोग फोन पे और पेटीएम का फर्जी कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर भी लोगों को कैश बैक का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाते थे। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों को जेल भेज दिया है।


