
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के जटाही कॉलेज मोड़ में युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जटाही कॉलेज मोड़ निवासी 24 वर्षीय कुन्दन कुमार महथा ने नगर थाना में मामला दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की है।

मामले मे कहा है कि 20 जून की रात करीब 8:30 बजे वह कॉलेज मोड़ पर खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान गोपाल पासी उर्फ गणेश पासी, दीपक महथा, शुभम कोदार, विजय कान्त महथा, चन्द्रकान्त महथा, नितु देवी तथा जुगुनु महथा सहित अन्य लोग हथियारों से लैस होकर पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे।

आरोप है कि गोपाल पासी ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसका माथा फट गया। हल्ला सुनकर उसका भाई चन्दन कुमार महथा बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।
मामले में आरोप लगाया गया है कि नितु देवी ने चाकू से उसके भाई के गले पर वार करने का प्रयास किया, जिससे उसकी नाक कट गई और काफी खून बहने लगा। वहीं जुगुनु महथा द्वारा लोहे की रॉड से कई वार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
घटना के बाद दोनों घायलों को नगर थाना के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने सातों आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


