
Deoghar: देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र में एक 9वीं की छात्रा के साथ यौन शोषण और फोटो वायरल का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पीड़िता के पिता ने थाना में मामला दर्ज कराया है।

दर्ज शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी 9वीं कक्षा की छात्रा है। जब छात्रा स्कूल जाती थी तो आरोपी युवक उसके साथ छेड़खानी करता था। बाद में जब दोनों पति-पत्नी काम करने घर से बाहर चले जाते हैं। तब युवक बेटी को अकेली पाकर फोन से संपर्क कर घर आ जाता था। इसी बीच बेटी को शादी का झांसा देकर करीब छह माह तक यौन शोषण करता रहा और उसकी नग्न फोटो और वीडियो बना लिया। जब बेटी शादी का दबाव बनाने लगी तो आरोपी ने छात्रा का अश्लील फोटो वायरल कर दिया।

इस घटना के बाद उसकी बेटी घर में काफी उदास रहने लगी। पूछने पर जब पूरे घटना को बताया तब पुलिस में लिखित मामला दर्ज कराया है।
इधर, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।


