
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक के पास शनिवार को दिनदहाड़े एक महिला से पर्स और चेन की छिनतई कर ली गई। इसे लेकर पुरंदाहा निवासी अमलेश झा ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

मामले में कहा है कि उसकी पत्नी रूपा देवी घर से कोर्ट स्थित मंदिर में पूजा करने जा रही थी। रास्ते में एक अनजान व्यक्ति ने उसे एक अगरबत्ती की मांग करने लगा। उपरांत उसकी पत्नी ने दुकान से एक अगरबत्ती खरीद कर उसे दे दिया।

वह व्यक्ति पत्नी के साथ मंदिर तक गया। पूजा करने के बाद जब उसकी पत्नी वापस लौट रही थी इस दौरान उक्त अनजान व्यक्ति ने वीआईपी चौक पहुंचते ही गले से सोने की चेन और पर्स की छिनतई कर फरार हो गया।
इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।


