
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के कास्टर टाउन के तीन नंबर फाड़ी स्थित साईं पंचानन इन्कलेव अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने दिनदहाड़े 50 लाख नकद और लाखों के जेवरात की चोरी कर ली।

इसे लेकर गृह स्वामी विमल कुमार अग्रवाल ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। कहा है कि सोमवार को दिन के 11:00 बजे फ्लैट में ताला लगाकर झोसागढ़ी स्थित दुकान गया था। दोपहर को जब खाना खाने घर आया तो देखा कि फ्लैट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जब प्रवेश किया तो देखा स्टील का अलमारी और लकड़ी का अलमारी टूटा पड़ा है। सारा सामान अस्त व्यस्त है। अलमारी में रखा डायमंड और सोने का जेवरात गायब था। स्टील के अलमारी में 50 लाख नकद रखा हुआ था जो गायब मिला।

नगदी के अलावे चोरी हुई जेवरातों में दो डायमंड का चूड़ी, सोने का चेन 4 पीस, सोने का सिक्का 10 पीस सहित अन्य जेवरात शामिल हैं।
कहा है कि चोरों की तस्वीर अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। इधर नगर पुलिस शिकायत लेकर मामले की जांच में जुट गई है।


