
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा रोड में रविवार को अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम अक्षय कुमार और आदर्श झा है।

दोनों कुंडा थाना क्षेत्र के भीखना का रहने वाला है। जानकारी मिलते ही कुंडा पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। उपरांत परिजनों को जानकारी दी गई।

परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। घायल आदर्श ने बताया कि एक दोस्त की बाइक लेकर दोनों हवाई अड्डा की तरफ घूमने जा रहे थे। इस दौरान हवाई अड्डा स्थित एक मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गिर गए।
दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


