
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना पुलिस ने छापामारी कर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है। ट्रैक्टर को थाना क्षेत्र के उजाला चौक से पकड़ा गया गया है।

बताया जाता है कि थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि चांदनी इलाके से अवैध बालू लोड का ट्रैक्टर शहर की ओर आ रहा है। जानकारी मिलते ही पेट्रोलिंग पार्टी को भेजा गया। पुलिस ने उजाला चौक के पास से दोनों ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया।

वही मौके पर से दोनों ट्रैक्टर के चालक फरार होने मे सफल रहा।


