
Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले रांची डीसी मंजुनाथ भजंत्री को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब वरुण रंजन को रांची का उपायुक्त बनाया गया है।

गौरतलब है कि मंजुनाथ भजंत्री को डीसी बनाये जाने का भाजपा ने विरोध किया था और चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी। कुछ दिन पहले ही राहुल सिन्हा को हटा कर मंजूनाथ भजंत्री को रांची डीसी बनाया गया था। लेकिन आज उन्हें भी हटा कर वरुण रंजन को रांची डीसी बनाया गया है।

।


