दुमका: नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर गोवालापाड़ा मुहल्ले के दुखू पोखर के समीप एक निर्माणाधीन चहारदीवारी में फांसी के फंदे से झूलता युवक का शव मिलने से बुधवार को सनसनी फैल गई।

युवक का शव घर से महज 200 मीटर की दूरी पर सुनसान स्थान पर बने निर्माणाधीन चहारदीवारी में मिली। घटना की सूचना पर नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव एक निर्माणाधीन चहारदीवारी के पीलर के छड़ से गमछे के सहारे झूलता मिला।

युवक की शिनाख्त थाना क्षेत्र के ग्वालापाड़ा निवासी अमित कुमार यादव उर्फ खुद्दु (32) हत्या के रूप में हुई। युवक के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद की। मामले को लेकर परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर फांसी के फंदे से लटकाने का आशंका जतायी है। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि युवक का फांसी के फंदे से लटका शव मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें:
- जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह का साथ देने पर अनंत सिंह कायम, जदयू विधायक ने पार्टी को भी दी नसीहत
- Karnataka में सियासी तकरार तेज, मंत्री ने कुमारस्वामी को कहा ‘गिरगिट’
- Jharkhand CGL paper leak scandal: गुप्त सेंटर पर तीन घंटे में 370 सवाल रटाए, फिर जला दिए प्रश्नपत्र
- Deoghar: बंद घर का ताला तोड़कर गहना, नकदी व टीवी की चोरी
- Jamtara में चार महीने से मानदेय नहीं मिलने पर सफाईकर्मियों ने सड़कों पर कचरा फेंक जताया विरोध



