
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना पुलिस ने देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर एक आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गए आरोपों का नाम मुकेश कुमार उर्फ छोटू मांझी है। जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के बिराजपुर का रहने वाला है। बताते चले कि थाना में महेशमारा निवासी सोनू कुमार ने देशी कट्टा सटा कर जान मारने की नीयत से धमकी देने को लेकर मामला दर्ज कराया था।

मामले में मुकेश कुमार उर्फ छोटू मांझी को आरोपी बनाया था। रिखिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ के उपरांत जेल भेज दिया।


