
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके के बलियाचौकी में शनिवार की देर रात को चोरों ने ताला तोड़कर एक घर, सीएसपी केंद्र और एक राशन दुकान में लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसे लेकर पीड़ित के द्वारा थाना में आवेदन देकर शिकायत किया गया है।

एसबीआई सीएसपी संचालक महतो ने बताया कि उसे रविवार सुबह आसपास के लोगों ने जानकारी दी कि आपके सीएसपी सेंटर का ताला टुटा हुआ है। सूचना मिलते ही वह सीएसपी सेंटर पहुंचा तो देखा कि ग्रिल का ताला टुटा हुआ है और वहां लगे सीसीटीवी कैमरा को मोड़ दिया गया है। अंदर जब प्रवेश किया तो देखा कि गोदरेज कैश का लॉक टूटा है उसमे रखा लगभग 1.86 लाख रुपया गायब है। अंदर रखे प्रिंटर, लैपटॉप, लेमिनेशन मशीन तथा मोबाइल का चार्ज भी चोरों ने चोरी कर लिया।

वहीं, चोरों ने सीएसपी केंद्र के बगल में स्थित अशोक यादव के किराना दुकान का ताला तोड़कर एक टिना सरसो तेल, एक टिना रिफाइन सहित नकद 22 हजार रूपये कि चोरी कर ली।
उसी रात चोरों ने बलियाचौकी स्थित उमा देवी के घर में भी चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने घर से जेवरात, कांसा, पीतल का बर्तन, कपड़ा सहित लगभग 30 हजार रूपये के सामान की चोरी कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही कुंडा पुलिस बलियाचौकी पहुंची और मामले की जांच किया और छानबीन में जुटी है।



