
Deoghar: देवघर-बूढई मुख्य मार्ग पर चौधरीडीह के ऑटो और बाइक के टक्कर में बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही देवीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में कुंडा थाना क्षेत्र के कुंडा निवासी कृष कुमार और नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी आयुष कुमार के नाम शामिल हैं। कृष की हालत गंभीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से बेहतर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल कृष के परिजनों ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ बाइक से बुढाई मेला देखने गया था। मेला देखकर वापस लौट रहा था इस दौरान चौधरीडीह के पास एक अनियंत्रित ऑटो चालक ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल।


