
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने एक अपराधी को देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गए अपराधी का नाम साहिल धपरा है जो क्लब ग्राउंड के पास का रहने वाला है।

इस मामले को लेकर नगर थाना के एएसआई रुसी लाल हेंब्रम के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। कहा है कि वे 16 नवंबर को संध्या गस्ती पर थे। उसी क्रम में रात्रि करीब 11 बजे सूचना मिली कि बैधनाथ धाम स्टेशन रोड स्थित शनि मंदिर के पास एक अपराधी हथियार लेकर घूम रहा है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दिया।

उपरांत थाना प्रभारी राजीव कुमार के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। जिसमे नगर थाना के एसआई ओमप्रकाश सिंह, एसआई अजय सिंह, एएसआई विकेश कुमार सहित जवान को शामिल किया गया।
टीम द्वारा छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी जब जांच कि गई तो उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।


