
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक स्थित सेठ सूरज मल रोड स्थित राजकुमार चटर्जी के मकान में चोरों ने दरवाजे के कुंडी तोड़कर लाखों के सामान की चोरी कर ली है। इसे लेकर मकान के केअर टेकर कारणीबाग निवासी वीरेन्द्र राय ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत की है।

आवेदन में कहा है कि लगभग 15 दिन पहले मालिक अपनी मां का इलाज कराने कोलकाता गए हैं। उन्हें इस घर की देखभाल करने के लिए कहा था। 16 जून की रात को उसकी तबियत खराब हो गई थी। वह रात में सोने नहीं पहुंचा। उसी रात को चोर घर का दीवार तड़प कर अंदर घुस गया और मेन गेट का कुंडी तोड़ कर कमरे में प्रवेश कर गया।

चोरों ने कमरे में रखे दो अलमारी और दीवान को तोड़ कर उसमें से सभी ज्वेलरी, नगद, सम्भवतः लाइसेंसी दो नाली बंदूक और जमीन के कागजात की चोरी कर ली। मकान मालिक के देर रात तक कोलकाता से देवघर नहीं पहुंचने के कारन कितने संपत्ति की चोरी हुई है इसका आंकलन नहीं किया जा सका है। इस मामले में नगर पुलिस घटनास्थल की जांच कर अनुसंधान में जुट गई है।


