
Deoghar: एम्स देवघर में पढ़ाई कर रहे एक छात्र को ब्लैकमेल का ठगी का शिकार बनाये जाने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराई गई है। पीड़ित छात्र सूरत का रहने वाला है।

उसने अपनी शिकायत में कहा है कि वह देवघर एम्स में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। उसी दौरान सोशल साइट इंस्टाग्राम पर एक लकड़ी से दोस्ती हुई। इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों के बीच बातचीत हुई। वीडियो संवाद भी होने लगा। जिसका युवती ने वीडियो बना लिया।

इसी वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का सिलसिला शुरु हुआ। लड़की ने उससे तीन बार में 10500 रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद भी लगातार पैसों की मांग की जा रही थी।
आखिरकार उसने लगातार पैसे मांगे जाने व ब्लैकमेल किए जाने की घटना की शिकायत साइबर थाना में की। साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


