
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के जलसार रोड में गोली मारकर एक युवक को घायल कर दिया गया है। घटना बुधवार देर रात की है। घायल का नाम राजा केसरी है जो जलसार रोड का रहने वाला है। युवक का इलाज के दौरान मौत हो गई है।

युवक को घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सुभाष चंद्र जाट, सदर एसडीपीओ पवन कुमार, विक्रम प्रताप सिंह, नगर थाना के एसआई चंदन दुबे, कुमार अभिषेक सदल बल सदर अस्पताल पहुंचे।

घटना की बावत बताया जाता है कि गोली लगने से घायल युवक राजा केसरी डीजे संचालक है। उसका दोस्त मोनू ठठेरा और नीतीश कुमार ने देर रात को जलसार मोड़ के पास बुलाया। घायल की मां ने यह आरोप लगाया है की गोलू ठठेरा और नीतीश कुमार उसे मोबाइल पर कॉल कर बुलाया और गोली मार दी।
मामले की जानकारी मिलते ही देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट सदर अस्पताल पहुंचे और घायल से बात की। एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।


