

रांची।

कोयले का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को झारखंड, बिहार और बंगाल में अवैध कारोबार करने वालों के 40 ठिकानों पर एक साथ सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। CBI की टीमों ने आसनसोल, दुर्गापुर, रानीगंज और दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णुपुर सहित उसके अन्य ठिकानों पर दबिश दी है।

जानकारी के मुताबिक, ECL के GM अमित कुमार धर, जयेश चंद्र राय, ECL आसनसोल एरिया के मुख्य सुरक्षा पदाधिकारी तनमय दास, एरिया सिक्योरिटी इंस्पेक्टर धनंजय राय, कजोरा एरिया के सिक्योरिटी इंचार्ज देवाशीष मुखर्जी और अनूप माजी ऊर्फ लाला के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शुरूआती रिपोर्ट में पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी अनूप माजी उर्फ लाला को कोयले के अवैध कारोबार के नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
हालांकि, CBI की तरफ से फिलहाल विस्तार से जानकारी के लिए इंतजार करने के लिए कहा गया है।



