
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बाजला चौक स्थित संत फ्रांसिस स्कूल गली में दिनदहाड़े पैदल चल रही एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन छिनतई कर फरार हो गए। इसे लेकर पीड़ित महिला ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराया है।

बताया जाता है कि वह दिन के 12 बजे के आसपास पैदल घर से बाजला चौक बाजार जा रही थी। इस दौरान संत फ्रांसिस स्कूल गली में बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और गले से सोने की चेन छिनताई कर फरार हो गए।

जानकारी मिलते ही नगर पुलिस घटनास्थल पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खांगला।
समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।


