
Deoghar: बाबा बैद्यनाथधाम हवाई मार्ग से जुड़ चुका है। यहां से कई शहरों के लिए सीधी उड़ानें भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही फ्लाइट की रात के समय लैंडिंग और टेक ऑफ की सेवा भी शुरू कर दी जायेगी। देवघर एयरपोर्ट पर तमाम सुविधाएं यात्रियों के लिए मौजूद है लेकिन एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते में अभी भी कमी है।

दरअसल, देवघर शहर से एयरपोर्ट तक जाने के रास्ते में कुंडा पांडे दुकान से लेकर एयरपोर्ट तक सड़क पर स्ट्रीट लाइट की कमी है। जिससे आसपास के लोगों और इस रास्ते आवागमन करने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जल्द ही नाईट सेवा भी एयरपोर्ट पर शुरू होने वाली है। ऐसे में आने वाले दिनों में सही लाइट सड़क पर नहीं होने से हवाई यात्रियों को भी रात में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं, इस बावत देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि एयरपोर्ट रोड में लाइट की कमी है और बिजली विभाग को उसके बारे में निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द एयरपोर्ट के रास्ते में संपूर्ण लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ताकि आने जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े।



