
Ranchi: देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को तबादले की सूचना है। जानकारी मिल रही है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ऐसा किया गया है।

हालांकि अभी इस संबंध में औपचारिक तौर पर आयोग के स्तर से पत्र जारी नहीं किया गया है।

सूचना के मुताबिक देवघर एसपी को लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ केस दर्ज कराए जाने संबंधी विवादित मामलों को देखते हटा दिया गया था। इसके बाद फिर से उन्हें देवघर में ही पदस्थापित किया गया। अब खबर है कि विधानसभा चुनाव के लिए भी उन्हें देवघर जिले से तबादला कर दिया गया है।
हालांकि अधिकृत पत्र की जानकारी अभी तक नहीं है।



