
Pakur: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पचुवाड़ा मोड़ के समीप प्रमोद भगत (योगा शिक्षक) को उसके नास्ता दुकान में एक व्यक्ति ने चाकू मारकर हत्या कर दी है।

बताया जा रहा है, कि वह व्यक्ति जयराम तुरी है, जिसके द्वारा चाकू मारा गया है। वहीँ मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पचुवाड़ा मोड़ स्थित होटल मानव आहार भोजनालय के मालिक प्रमोद कुमार भगत को खाना एवं उधारी नहीं चुकाने के विवाद को लेकर जयराम तूरी के द्वारा चाकू मारा गया।
वहीं , ईलाज के दौरान होटल मालिक प्रमोद कुमार भगत की मृत्यु हो गई।


