
रांची: विधायक प्रदीप यादव के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न केस को उठाने के लिए पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय की ओर से पीड़िता को हत्या की धमकी देना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार के सह पर किस तरह से विधायक प्रदीप यादव पुलिस को गुर्गे के रूप में उपयोग कर रही है, यह राज्य की जनता भली भांति वाकिफ है। ये बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने बुधवार को कहा।

आरती कुजूर ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राज में पुलिस कानून से नहीं बल्कि सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि आदिवासी महिला दरोगा के हत्या और बलात्कार सहित कई मामलों पर आरोपी है। ऐसे में सरकार से महिला सुरक्षा की गारंटी नहीं है। पिछले दिनों जिस तरह से दारोगा रुपा तिर्की हत्या प्रकरण में राज्य सरकार के सह पर पुलिस येन केन प्रकरेण उसे आत्महत्या का एंगेल जोड़ने में लगी हुई है।

आरती कुजूर ने मांग की है कि राज्य सरकार पीड़िता को धमकी देने वाले आरोपी को अविलम्ब गिरफ्तार करे।



