
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के पानी टंकी और मंदिर मोड़ के बीच स्थित एक होटल के सामने खड़ी स्कार्पियो के गेट क्रा लॉक तोड़कर चोरों ने उसमें रखे 1.90 लाख रूपये नकद और कागजात की चोरी कर ली। इसे लेकर पीड़ित बिहार के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर निवासी राजहंस कुमार ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

कहा है कि बुधवार की देर रात को उक्त होटल के सामने स्कार्पियो को खड़ी कर कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब उठ कर गाड़ी को देखने गया तो देखा की गेट का लॉक, मैन लॉक और फ्यूज को तोड़ दिया गया है। वहीं डैसबोर्ड में रखा 1.90 लाख रूपये गायब हैं। नगर पुलिस आवेदन लेकर जांच में जुट गयी है।



