
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति से 45 हजार रुपए की साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बांका जिला कोर्ट का कर्मी बताया जाता है।

इसे लेकर पीड़ित विलियम्स टाउन निवासी रंजन कुमार सिंह ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराया है। बताया जाता है कि उन्हें पहले एक नंबर से मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपने आप को उनके सहकर्मी बताया। उसने कहा कि वह बीमारी का इलाज कराने अपोलो अस्पताल पहुंचा है । उसे रूपये की जरुरत है उसके मोबाइल से रुपया ट्रांसफर नहीं हो रहा है।

रंजन कॉल करने वाले के झांसे में आ गए और उसे 45 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिया। कुछ देर बाद और 50 हजार रूपये का डिमांड किया गया तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ उपरांत शिकायत देने साइबर थाना पहुंचे। साइबर थाना पुलिस आवेदन लेकर जांच में जुट गई है।



