
Deoghar: घरेलू विवाद से तंग आकर एक बुर्जूग व्यक्ति ने विषपान कर लिया। आनन-फानन में उसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल देवघर में भर्ती कराया है। विषपान करने वाले का नाम रामचन्द्र यादव है जो बिहार के बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के तेलगांवा गांव का रहने वाला है।

सदर अस्पताल के चिकित्सक ने उसे देखने के बाद इलाज के लिये भर्ती कर दिया। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि रामचंद्र यादव कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे और घर में घरेलू विवाद भी चल रहा था। बुधवार को इन्होंने घर में रखे कीटनाशक दवाई खा लिया। जिससे इसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होता देख उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

इधर अस्पताल प्रबंधन द्वारा मामले की जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गयी है।


