
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बिलासी स्थित शंकर सिनेमा हॉल के पास एक महिला से सोने की चेन की छिनतई कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर नगर थाना में रिखिया थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी रामपुर निवासी शिला झा ने आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि 09 जून की सुबह 6.30 बजे मॉर्निग वॉक पर निकली थी। उसी दौरान शंकर सिनेमा हॉल की ओर से काली मंदिर जा रही थी। उसी क्रम में बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचा ओर बाइक पर पीछे बैठा बदमाश ने गले से दुपट्टा हटा कर 10 ग्राम के सोने कि चेन छिनतई कर फरार हो गया।

आवेदन लेकर नगर पुलिस छानबीन में जुट गई है।


