
Dhaka: भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट (Asian Champions Trophy Hockey Tournament) में जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है। रविवार को खेले गए मैच में भारत ने जापान (Japan Hockey Team) को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हरा दिया।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपनी शानदार लय में है। हालांकि पहले मैच में टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और उसे साउथ कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलना पड़ा था।

हालांकि इसके बाद भारतीय टीम के प्रदर्शन में गजब का सुधार देखने को मिला। दूसरे मैच में भारत ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम बांग्लादेश को 9-0 के बड़े अंतर से हरा दिया। इसके बाद तीसरे मैच में भारत ने अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान को 3-1 से हरा दिया।
अब रविवार को जापान के खिलाफ टीम ने एक बार फिर चमक बिखेरते हुए शानदार जीत हासिल की. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले हरमनप्रीत सिंह ने जापान के खिलाफ भी अपने उसी लय को जारी रखा। इस मैच में उन्होंने 2 गोल कर टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया। भारत के लिए पहला गोल हरमनप्रीत सिंह ने ही किया था।



