Deoghar: बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना इलाके के परसाटांड में सड़क किनारे बैठे महिला और बच्चों को एक बाइक सवार ने रौँद दिया। इस घटना में जहां चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक दुधमुंही बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची का नाम लीला मुर्मू हैं।
वहीं घायल में छोटी मुर्मू, लीला मुनि मुर्मू, सरिता हेमब्रम, और मानिता मुर्मू के नाम शामिल हैं। मृतक बच्ची घायल मानिता की बेटी है। घटना के बावत परिजनों ने बताया कि सभी लोग शनिवार की शाम को सड़क किनारे बैठे थे। उसी दौरान नशे में धुत एक बाइक चालक ने सभी को जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में घायल मानिता और छोटी मुर्मू की हालत गंभीर है। सभी का इलाज देवघर सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
मामले को लेकर चन्द्रमंडी थाना प्रभारी सुबोध यादव ने बताया कि घटना में धक्का मारने वाला बाइक सवार भी घायल है उसका भी चौकीदार कि देखरेख में इलाज कराया जा रहा है।