Deoghar : शहर में चोरी की अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों को पकड़कर नगर थाना पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है। पहले मामले में एक पंडा का मोबाइल फोन चोरी करते हुए एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है कि पकड़ा गया युवक ड्रग्स के नशे का आदी है। नशे की लत के कारण ही वह मोबाइल चोरी कर भागने का प्रयास कर रहा था।

इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया। वहीं, दूसरी घटना डीटीओ कार्यालय परिसर की है। वहां खड़ी एक गाड़ी से सामान चोरी करने के आरोप में कार्यालय कर्मियों ने दो युवकों को पकड़ लिया और नगर थाना पुलिस को सौंप दिया। दोनों युवक शहर के कुख्यात धपरा गिरोह के सदस्य बताए जाते हैं।
नगर थाना पुलिस तीनों युवकों को हिरासत में लेकर अलग-अलग चोरी के मामलों में उनकी संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर रही है।



