
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना स्थित रिमांड होम में रह रही एक 15 वर्षीय किशोरी की संदेहास्पद मौत हो गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन डॉ सीके साही, दंडाधिकारी के रूप में सीओ मोतीलाल हेम्ब्रम, कुंडा थाना एसआई संतन कुमार, एएसआई रामनुज सिंह सदलबल पहुंचे। दंडाधिकारी के समक्ष शव का इंक्वेस्ट करते हुए वीडीओग्राफी भी कराया गया। बताया जा रहा है कि मृतका कई माह से बीमार थी।

सिविल सर्जन ने बताया कि किशोरी कई बिमारियों से ग्रस्त थी, उसका इलाज भी चल रहा था। किशोरी की मौत की जांच को लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। जिसमें डॉ एहसान तौहीद, डॉ पासवान, डॉ अनिकेत का नाम शामिल है।


