
Deoghar: देवघर वासियों के लिए अच्छी खबर है। देवघर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का नाईट लैंडिंग जल्द ही शुरू हो जाएगा। नाईट लैंडिंग फैसिलिटी को लेकर डीजीसीए ने अप्रूवल दे दिया है। इस बात की जानकरी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दी।

उन्होंने बताया कि अप्रूवल मिल चुका है तो अब नाईट लैंडिंग सेवा के लिए कंपनियों का आना शुरू हो जाएगा और यहां से प्लेन का जो बहुत ज्यादा किराया है वो कम होगा। जिससे संथाल परगना वासियों को काफी राहत होगी। वहीं, नाईट लैंडिंग सेवा शुरू होने के बाद यहां से आने जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी।



