
Deoghar : देवघर जिले के कुंडा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताते चलें कि 10 जनवरी को कुंडा थाना में किशोरी का गलत नियत से अपहरण कर लिये जाने का मामला दर्ज कराया गया था।

जिसमें करनीबाग निवासी अमन कुमार को आरोपी बनाया गया था।
कुंडा पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली से किशोरी को बरामद कर लिया। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।


