
Deoghar: जिले के कुंडा थाना इलाके अलग- अलग गांव में दो घरों में चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर दोनों पीड़ित गृहस्वामी के द्वारा आवेदन देकर शिकायत किया गया है।

हाथिपहाड़ निवासी मुन्नी मिश्रा ने कहा है कि उसके निर्माणाधिन घर में लगे एक एचपी के मोटर पंप, पाइन और होल्डर बल्ब की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गयी। दूसरी शिकायत चित्तोलोढ़िया निवासी किशोर कुमार ने दिया है। उसके घर में रात को चोरों द्वारा घूस कर चोरी को अंजाम दिया गया है। चोरों द्वारा दूसरे कमरे में बक्से में रखे 70 हजार नकद और जेवरात की चोरी कर ली गयी है।

कुंडा पुलिस आवेदन लेकर जांच में जुट गयी है।


