
Deoghar: 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आगाज होने जा रहा है। दूर-दराज से श्रद्धालु ट्रेन के माध्यम से सुल्तानगंज और जसीडीह पहुंचते है। इस दौरान सुल्तानगंज व जसीडीह आने और देवघर से लौटने के लिए भी श्रद्धालु टिकटों की बुकिंग करा रहे हैं। ऐसे में अभी से ही कई ट्रेनों के सीट में लम्बी वेटिंग चल रही है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, श्रावणी मेले में भीड़ वाले रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की जा रही है।

श्रावणी मेले के लिए सुल्तानगंज जाने वाली ट्रेनों के स्लीपर और एसी क्लास में टिकटों की बुकिंग तेज हो गई है। रांची-गोड्डा एक्सप्रेस की सभी क्लास में 15 अगस्त तक वेटिंग है। वनांचल में कुछ सीटें उपलब्ध हैं। वहीं, जसीडीह जाने के लिए सिकंदराबाद-दरभंगा, पाटलिपुत्र और इंटरसिटी में सीटें उपलब्ध हैं।
18185 टाटा-गोड्डा में 3 और 10 अगस्त को स्लीपर में वेटिंग, एसी में टिकट उपलब्ध है।
18185 टाटा-गोड्डा में 3 और 10 अगस्त को स्लीपर में वेटिंग, एसी में टिकट उपलब्ध है।
18603 रांची-गोड्डा, (मंगल, गुरु, शनि) 30 जुलाई से 15 अगस्त तक वेटिंग।
18185 टाटा-गोड्डा, (सोमवार), 3 और 10 अगस्त को स्लीपर में वेटिंग, एसी में उपलब्ध।
13403 वनांचल (वाया भागलपुर, प्रतिदिन), सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध।
18619 रांची-गोड्डा, (प्रतिदिन), सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध।
18622 पाटलिपुत्र, (प्रतिदिन), सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध।
13331 धनबाद-पटना, (प्रतिदिन), सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध।
13320 रांची-दुमका, (प्रतिदिन), सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध।
18603 रांची-गोड्डा, (मंगल, गुरु, शनि) 15 अगस्त तक सभी श्रेणियों में वेटिंग।
15027 मौर्य एक्सप्रेस, (प्रतिदिन) 1 अगस्त तक सभी श्रेणियों में वेटिंग।


