
Aizawl: मिजोरम में बड़ा हादसा हुआ है। बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 श्रमिकों की मौत की खबर है। जबकि दर्जनों के दबने की सूचना है। यह पुल बैराबी को सायरंग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था।

न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजधानी आइजोल से 21 किलोमीटर दूर सायरंग में सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ है। घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।

(Input: Agency)


