
Deoghar : देवघर जिले के दो अलग- अलग थाना इलाके में एक पुरूष एवं महिला ने फांसी के फंदे से झुलता हुआ शव बरामद किया गया है। दोनों के शव को पुलिस द्वारा पंचनामा पर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

बताते चलें कि चितरा थाना क्षेत्र के करणबदिया गांव के जंगल में पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से महिला का शव झुलता हुआ पाया गया। मृतका की पहचान मूसली देवी के रूप में की गयी। घटना की बावत मृतिका के चाचा अरुण रवानी ने कहा कि पति अखिलेश रवानी ने उसे मार कर पेड़ से लटका दिया। इधर चितरा पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

दूसरी घटना सोनारायथाड़ी थाना क्षेत्र के गोस्वामी टोला की है। जहां बिजली के पोल से फंदे पर लटका शव पुलिस द्वारा बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना के संबंध में मृतक पंचानंद गोस्वामी के पुत्र बबलू गोस्वामी ने बताया कि पिता घर में झगड़ा कर रात से गायब थे। सुबह जब ढूंढने के लिए निकला तो गांव के ही बिजली के पोल से गमछा बांधकर फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पुलिस को दिया।
जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ कर रही है।


