
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में राह चलते लोगों से छिनतई की घटना बढ़ती जा रही है। हर दिन बस स्टैंड इलाके में यात्रियों से छिनतई की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन नगर पुलिस के कान में जूं तक नहीं रेंगती है। नगर थाना इलाके झरनाचौक के पास सोमवार की देर शाम को मारपीट कर एक व्यक्ति से 6500 रूपये की छिनतई कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन निवासी चन्द्रदेव राय ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि वह देर शाम को 8.30 के आसपास शौच के लिये प्राइवेट बस स्टैंड के पास गया था। उसी दौरान तीन युवक आया और मारपीट कर पॉकेट से जबरन 6500 रूपये निकाल लिया और फरार हो गये।

दूसरी घटना मंगलवार की सुबह की है। कास्टर टाउन निवासी कृष्णानन्द गुप्ता आरएल सर्राफा स्कूल के बाहर फोल्डिंग लगाकर रेडिमेड कपड़े बेचने का कार्य करता है। सुबह 9 बजे के करीब क्लब ग्राउंड निवासी रघू धपरा चार अज्ञात लड़के के साथ वहां पहुंचा और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा। उसी दौरान दुकान के गल्ला से दो हजार रूपया निकालकर भाग गया। उपरांत वह इसकी शिकायत लेकर नगर थाना पहुंचा। शिकायत देने के बाद वह वापस दुकान पर लौट गया। आरोप है कि करीब एक घंटे के बाद रघू धपरा 5-6 की संख्या में अज्ञात युवक को लेकर पहुंचा और धमकी देने लगा कि तुम हमलोगों के खिलाफ थाना में शिकायत करता है जान से मार देंगें। उसके साथ आये शाहील धपरा ने उसके दुकान का सामान इधर फेंकने लगा। होहल्ला सूनकर आसपास के दुकानदार जुटे और शाहिल धपरा को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। नगर पुलिस आवेदन लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है।


