
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना पुलिस ने रंगदारी की मांग को लेकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपी का नाम मृत बाबा परिहस्त गैंग के नगर थाना क्षेत्र के छत्तिसी निवासी बिमल बहादुर थापा और मिथुन स्वर्णकार उर्फ रौशन सोनार उर्फ धपरा के नाम शामिल है। दोनों के पास से पुलिस 7.65 एमएम का खाली खोखा भी बरामद किया है।

बताते चले की बीते 10 जुलाई को बंधा निवासी पुष्पक सिंह से रंगदारी की मांग को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।
इसे लेकर पुष्पक सिंह ने रिखिया थाना में मामला भी दर्ज कराया था। पुलिस के समक्ष दोनों बताया कि मृत बाबा परिहस्त के गैंग के संचालक जय गिरी और आदर्श झा और अन्य के आदेश पर रंगदारी की मांग को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।


