
Deoghar: Mount Litera Zee School, Deoghar के छात्र शिवम एन सिंहा उच्च शिक्षा के लिए लंदन जा रहे है। जिसको लेकर शिवम के परिवार के साथ साथ पुरे स्कूल में ख़ुशी का माहौल है।

शिवम का चयन यूनिवर्सिटी ऑफ़ एक्सेटर में ऑनलाइन एग्जाम के आधार पर हुआ है।

शिवम ने बताया कि उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से BSc (H) Geography में किया है। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान उनका चयन एक्सटर यूनिवर्सिटी में MSc (R) क्रिटिकल ह्यूमन जियोग्राफी के लिए हो गया। जहां उन्हें पढ़ाई के साथ रीसर्च भी करना है। इतना ही नहीं ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर शिवम को पांच लाख की स्कॉलरशिप भी मिली है।
बेटे की इस सफलता से उनके पिता एन के सिंहा काफ़ी खुश हैं। माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल देवघर के संस्थापक चेयरमैन एन के सिंहा का कहना है कि हर बच्चा बुद्धिमान बने और सही करियर का चयन कर आगे बढ़े यही उनका सपना है।


