
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के देवघर -जसीडीह मुख्य मार्ग पर वीआईपी चौक के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगो की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे देखने के बाद इलाज के लिए वार्ड में भर्ती कर दिया।

घायल का नाम शिवांश कुमार है जो नगर थाना इलाके के पुरानदहा का रहने वाला है। घटना कि बावत बताया जाता है कि वह स्कूटी से वीआईपी चौक कुछ खरीदारी करने जा रहा था। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन का चालक उसे धक्का मारकर फरार हो गया।
इधर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।


