
Deoghar: देवघर जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार रजक के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह जसीडीह एवं रिखिया थाना इलाके में ओवरलोड भारी वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में ओवरलोड की स्थिति में एक जसीडीह और दूसरा रिखिया थाना इलाके से दो भारी वाहन को जब्त किया गया।

डीटीओ ने बताया कि जब्त वाहनों पर एमवी एक्ट 1988 के सुसंगत धाराओं के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। जांच के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का भी पाठ पढ़ाया। सभी वाहन चालकों को समय-समय पर अपने नेत्र जांच करने की भी सलाह दिया।

मौके पर कार्यालय कर्मी राजीव कुमार, आशिष कुमार सहित पुलिस के पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।


