
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित बाइपास सड़क पर भूरभूरा मोड़ के पास बुधवार देर रात एक बुलेट बाइक और हाइवा के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम गौरव कुमार है जो भूरभूरा इलाके का रहने वाला है।

बताया जाता है कि जानकारी मिलते ही नगर पुलिस घटनास्थल पहुंची और हाइवा को जब्त कर थाना ले आयी। वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल बुलेट सवार को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर होता देखते हुए ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा बेहतर इलाज के लिये बाहर रेफर कर दिया गया।

अन्य दुघर्टना में तीन लोग घायल
अलग- अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये। सभी घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में किरतन दास, उगन दास मोहनपुर, किशोर कुमार देवघर के नाम शामिल हैं।


