
Deoghar: देवघर शहर के अलग-अलग हिस्सों में हो रही चेन छिनतई की घटना पुलिस के लिए चुनौती के रूप में सामने आकर खड़ा हो गया। हालांकि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। उससे यह अंदाजा लगा जा रहा है कि इस तरह की घटना में किसी बाहरी गिरोह की संलिप्तता है।

लगातार हो रही घटना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस लगातार गिरोह के पता लगाने की दिशा में काम कर रही है। दावा भी किया जा रहा है कि जल्द ही गिरोह को धरदबोचा जाएगा लेकिन जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते हैं तब तक घटना को लेकर लोग आशंकित रह रहे है।
नगर थाना में दर्ज किए गए दो मामले

नगर थाना की पुलिस ने चेन छिनतई की घटना को लेकर अज्ञात के खिलाफ दो अलग-अलग मामला दर्ज किया है। पहला मामला बंपास टाउन मोहल्ला में सोमवार शाम हुई घटना को लेकर दर्ज की गई है। दर्ज मामले में जिक्र है कि माथाबांध मोहल्ला निवासी पायल मोदी अपने रिश्तेदार को चिकित्सक से चिकित्सीय परामर्श लेने के बाद टोटो पर सवार होकर वापस घर लौट रही थी। रास्ते में वह सब्जी खरीदने उतरी।
उसी दौरान बाजला चौक की ओर से बाइक पर सवार दो बादमाश वहां पहुंचे और गले से चेन छिनकर फरार हो गए। वहीं दूसरी घटना बैजनाथपुर रेलवे ओवर ब्रिज के समीप की रहने वाली साधना कुमारी सोमवार शाम पांच बजे बिलासी टाउन स्थित कोचिंग संस्थान पढ़ाने के लिए पहुंची थी।
कोचिंग के बाहर स्कूटी खड़ी कर उसी थी। उसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और गले से सोने का चेन (10 ग्राम) छीनकर फरार हो गए। हो हल्ला करने पर कुछ लोगों ने पीछा करने का प्रयास किया लेकिन बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है।
महिला बैंक कर्मी के गले से छीना सोने का चेन, शिकायत
पुरनदाहा मोहल्ला निवासी रिंकी कुमारी ने नगर थाना में चेन छीन लिए जाने की घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि पंजाब नेशनल बैंक में बतौर लिपिक के पद पर कार्यरत है। 10 जून की शाम लगभग 5:44 बजे काली मंदिर गली में केडी केयर हास्पिटल के समीप अपने घर पैदल ही जा रही थी।
उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचा और गले से 12 ग्राम वजन का सोने का चेन छीनकर भागने लगा। कुछ लोगों ने पीछा करने का प्रयास किया लेकिन वे लोग असफल रहे। बाद में घटना की जानकारी नगर थाना की पुलिस को दी गई।


