Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के मनीगढ़ी के पास एक ऑल्टो कार दुघर्टनाग्रस्त हो गयी। जिसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि कार ड्राइव कर रहा युवक इस घटना में बाल-बाल बच गया। मृतक का नाम 27 वर्षीय विशाल राणा है जो गिरिडीह जिला के देवरी थाना क्षेत्र के घोरंजी गावं का रहने वाला है। घटना शनिवार की देर रात की बतायी जाती है।

मृतक के पिता सुनील राणा ने कार चालक सतसंग नगर महावीर कॉलोनी निवासी मोहित कुमार झा पर जानबुझ कर गाड़ी तेजी से चलाकर दुघर्टनाग्रस्त करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है शनिवार की रात के 01 बजे के आसपास सारवां थाना क्षेत्र के मनीगढ़ी के पास एक पेड़ से अनियंत्रित होकर कार टकरा गयी। इस घटना में विशाल राणा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही सारवां पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायल को उठाकर इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया। जहां देखने के बाद ऑन ड्युटी चिकित्सक ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता ने दिया पुलिस को बयान

मृतक विशाल राणा के पिता ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि उसका बेटा देवघर के बेलाबगान में भाड़े का कमरा लेकर फर्निचर का कार्य करता था। उसका बेटा चार माह पूर्व ही सतसंग नगर महावीर कॉलोनी निवासी मोहित कुमार झा से चार चक्का वाहन फाइंनेंस कराया था। उसी समय से उसकी उससे बातचीत होने लगी थी। शनिवार की रात 9.45 बजे के आसपास मोहित कुमार झा अपनी कार संख्या जेएच 15 एसी 1978 से बेलाबगान पहुंचा और विशाल को अपने साथ कार में बैठा कर लेकर चला गया। जब 12 बजे रात को बेटे के मोबाइल पर कॉल किया तो रिंग हो रहा था लेकिन उसने कोई जबाव नहीं दिया। उसके बाद मोहित झा के पिता मिथलेश झा ने कॉल कर बताया कि आपका बेटा सड़क दुघर्टना में घायल हो या है। उसके बाद सभी परिवार के सदस्य सदर अस्पताल पहुंचे तो बेटे को मृत पाया। पिता ने अपने बयान में कहा है कि मोहित झा जानबुझ कर बेटे को कार में आगे बैठा कर दुघर्टनाग्रस्त कर दिया गया जिससे उसकी मौत हो गयी।
बयान लेकर सारवां पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है।



