
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के शहीद आश्रम रोड स्थित एक होटल में एक 18 वर्षीय छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर लिया। युवती होटल के स्टोर रूम में फंदे से लटकती मिली। परिजनों को जब जानकारी मिली तो इसकी सूचना नगर थाना को दिया।

सूचना मिलते ही नगर थाना के एसआई जेएल सिंह, एएसआई प्रदीप सिंह सदलब घटनास्थल पहुंचे उसके उपरांत फांसी के फंदे से उसे उतारा और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतका के पिता भागलपुर के इशाक चक थाना निवासी राजकुमार मित्रा 2012 से ही शाहिद आश्रम रोड स्थित होटल नागेश्वरम (Hotel Nageswaram) में केयर टेकर का कार्य करते आ रहे हैं। अपने परिवार के साथ उक्त होटल में ही रहते थे।
बताया जाता है कि छात्रा ने उक्त होटल के स्टोर रूम में पंखा के सहारे दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बताया जाता है कि वह युवती कई बीमारी से ग्रस्त थी। शरीर मे इंफेक्शन भी हो गया था जिस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहा करती थी। नगर पुलिस मामले के जांच में जुटी है।


