Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के अमेल्वा गांव पुल के पास बाइक चालक को तीव्र गति से आ रही बोलेरो ने धक्का मार दिया। जिससे गंभीर रूप से बाइक चालक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के गडगरिया गांव निवासी उमेश यादव अपने घर से देवघर आ रहा था। उसी क्रम में देवघर की ओर से जा रही बोलेरो ने धक्का मार दिया। जिससे वह बेहोश होकर वहीं पर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों को सूचना दी गई।
परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और वहां से उमेश यादव को उठाकर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया। जहां पर इलाज जारी है। घटना की जानकारी संबंधित थाना की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है।