Deoghar: दिवाली को लेकर देवघर का बाजार तरह-तरह के स्वादिष्ट मिठाईयों से सज गया है। लोग अपनी-अपनी पसंद की मिठाईयां जमकर खरीद रहे हैं। इन सबके बीच बम भोग की डिमांड बढ़ी हुई है।

ब्रांडेड दुकानों में शामिल देवघर का बीकानेर स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट स्वादिष्ट मिठाईयों की खुशबू से गुलजार हो रहा है। जहां दिवाली स्पेशल दर्जनों मिठाइयां तैयार की गयी है।

प्रोपराइटर संजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि दिवाली स्पेशल फैंसी मिठाइयों में मावा बर्फी, मावा रोल, मावा खीर कदम और मावा शंख शामिल है। वहीं काजू-बादाम लड्डू, काजू अंजीर, काजू अनारकली और बकलावा काजू बुलबुल भी उपलब्ध है।
पप्पू सिंह ने बताया कि इस दिवाली बम भोग की डिमांड बढ़ी हुई है। बम भोग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसकी कीमत की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 1800 रुपये किलो की किवी बम भोग है। बम भोग 40 रुपया प्रति पीस है।
उन्होंने बताया कि बीकानेर में शुद्ध घी से निर्मित राजस्थानी जोधपुरी व कानपुरी लड्डू दिवाली स्पेशल तैयार की गयी है। 250 ग्राम का 150 रुपये का एक लड्डू और चार पीस का 650 रुपये वाला पैक भी उपलब्ध है। साथ ही तीन पीस पैक वाला भी लड्डू उपलब्ध है। दिवाली स्पेशल गिफ्ट हैंपर के लिए 600 से दो हजार रुपये तक के ड्रायफ्रूट्स गिफ्ट हैंपर तथा 400 से 1500 रूपये तक के स्वीट्स गिफ्ट हैंपर तैयार किए गए हैं।



